नई Mahindra Bolero माइलेज का बादशाह, जाने इसके फीचर्स और कीमत

Mahindra Bolero: भारतीय लोगों को अब एसयूवी गाड़ी काफी ज्यादा पसंद आ रही है। यही कारण है कि, मार्केट में अब इस प्रकार की गाड़ी की काफी अधिक डिमांड हो रही है। इसमें भी महिंद्रा के द्वारा बनाई गई बोलेरो गाड़ी को लोग काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश जैसे राज्य में तो बड़े पैमाने पर लोग घूमने के लिए महिंद्रा की बोलेरो गाड़ी की खरीदारी लंबे समय से कर रहे हैं।

यह एक ऐसी गाड़ी है, जिसे गांव के अलावा शहरों में भी काफी ज्यादा पसंद किया जाता है, क्योंकि यह गाड़ी किसी भी सड़क पर आसानी से ट्रेवल कर सकती है। देश के ऐसे इलाके जहां पर सड़कों की हालत खराब है, वहां पर भी आसानी से आपको Mahindra Bolero गाड़ी दिखाई पड़ती है। अब एक खबर यह भी आ रही है कि, महिंद्रा के द्वारा बोलोरो गाड़ी को सीएनजी के वेरिएंट में भी लाया जा सकता है।

New Mahindra Bolero Mileage King

अब आएगा Mahindra Bolero सीएनजी वेरिएंट के साथ

यदि गाड़ी को सीएनजी वेरिएंट में लाया जाता है, तो इसके माइलेज में बढ़ोतरी होने का अनुमान कई लोगों के द्वारा लगाया जा रहा है।वैसे भी हमारे देश में पहले से ही ऐसी कई गाड़ियां है जो सीएनजी के वेरिएंट में आती है। अगर महिंद्रा बोलेरो भी सीएनजी वेरिएंट में मिलती है तो यह दूसरी सभी गाड़ियों की छुट्टी कर देगी।

Mahindra Bolero vs Celerio

वर्तमान के समय में सीएनजी कार में सबसे अधिक माइलेज मारुति के द्वारा बनाई गई सिलेरियो गाड़ी के द्वारा दिया जा रहा है। आप इस गाड़ी को 1 किलो सीएनजी में तकरीबन 35 किलोमीटर तक ले करके जा सकते हैं और ऐसा कहा जा रहा है कि, महिंद्रा बोलेरो सीएनजी वेरिएंट में आने के बाद इस गाड़ी को माइलेज के मामले में पीछे छोड़ सकती है।

Mahindra Bolero का CNG

अगर महिंद्रा के द्वारा बोलेरो को सीएनजी में लॉन्च किया जाता है, तो ऐसी जानकारी है कि, महिंद्रा बोलेरो सीएनजी वेरिएंट में आपको 1.5 लीटर का पेट्रोल इंजन मिल सकता है, जिसे जब चाहे तब आप सीएनजी पर स्विच कर सकते हैं और जब चाहे तब आप सीएनजी से पेट्रोल पर स्विच कर सकते हैं।

Mahindra Bolero इंजन

आपको इस गाड़ी के इंजन के साथ मैन्युअल ट्रांसमिशन भी प्राप्त हो सकता है। हालांकि कंपनी अभी गाड़ी में ऑटोमेटिक वेरिएंट पर विचार कर रही है, परंतु इससे संबंधित अभी कोई सटीक जानकारी सामने नहीं आई है। बिना सीएनजी के यदि आप पेट्रोल पर महिंद्रा बोलेरो चलाते हैं,

तो एक लीटर में यह 15 से 20 किलोमीटर का एवरेज देती है, परंतु सीएनजी पर चलने पर यह 1 किलो सीएनजी में 30 किलोमीटर तक भी जा सकती है। हमारे देश में महिंद्रा बोलेरो की कीमत ₹900000 से स्टार्ट होती है।

ये भी पढ़ें:

Leave a Comment